नगर निकाय चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी कांग्रेस, जिला राजनीतिक समिति की बैठक में बनी रणनीति
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर निकाय चुनाव को लेकर चाईबासा और चक्रधरपुर में तैयारियों के संबंध में मंगलवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेस की जिला राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक आयोजित की गई।


बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने की। बैठक में जिला पर्यवेक्षक सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचू उपस्थित रहे।
बैठक में नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लड़ने पर जोर दिया। इस दौरान चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस बार नगर निकाय चुनाव पूरी मजबूती और तैयारी के साथ लड़ेगी। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर हर स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है, ताकि जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस नगर परिषद चाईबासा और चक्रधरपुर में अध्यक्ष पद सहित सभी वार्डों पर मजबूत दावेदारी पेश करेगी।
इसके लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं और कार्यकर्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी 2026 को शाम पांच बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदनों पर समिति द्वारा चर्चा की जाएगी। इसके बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का चयन प्रदेश स्तर पर किया जाएगा, जबकि वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का चयन समिति द्वारा किया जाएगा। संगठन के निर्णय के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का अवसर है। कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों के साथ खड़ी रही है और इस चुनाव में विकास, पारदर्शिता और जनहित को केंद्र में रखकर मैदान में उतरेगी। वहीं जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखने और संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए चुनावी तैयारियों में जुट जाने की अपील की।
बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष की माता के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु, पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष अम्बरराय चौधरी, नगर अध्यक्ष मो. सलीम, अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन कमल लाल राम, ओबीसी प्रकोष्ठ के चेयरमैन रंजीत यादव, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन तौहिद आलम, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, आरजीपीआरएस प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश शुक्ला, यूएलबी कन्वेनर अनुप्रिया सोय, नगर परिषद चाईबासा के पर्यवेक्षक त्रिशानु राय, जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा, अविनाश कोड़ाह, विजय सिंह सुम्बरुई, सचिव जानवी कुदादा, यूथ इंटक जिला अध्यक्ष सुरेश सावैयां, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय कुमार, प्रखंड अध्यक्ष सकारी दोंगो, अल्पसंख्यक विभाग की जिला उपाध्यक्ष राखी सालुजा, सुरसेन टोपनो, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संदीप सन्नी देवगम, नगर महासचिव बिट्टू सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी राम सिंह सावैयां, संजय साव, सलीम खान, हरि राव, तस्लीम अंसारी, ललित कर्ण, सुशील दास, अरिल सिंकु सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

