Newsझारखण्ड

नगर निकाय चुनाव: सुनील प्रसाद साव ने वार्ड 1, 2 और 3 में किया जनसंपर्क 

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी दिन-ब-दिन तेज होती जा रही है। शहर में अध्यक्ष पद के नौ उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। वहीं, 21 वार्डों से कुल 103 वार्ड पार्षद प्रत्याशी भी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर चुके हैं।

 

इसी क्रम में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुनील प्रसाद साव ने आज सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष समर्थकों के साथ वार्ड संख्या 1, 2 और 3 का दौरा किया। उन्होंने वार्डवासियों से सीधा संवाद कर अपने पक्ष में समर्थन और वोट देने की अपील की। इस संबंध में जानकारी उनके प्रवक्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

 

प्रवक्ता ने बताया कि इन तीनों वार्डों में सुनील प्रसाद साव को व्यापक समर्थन मिल रहा है। खासकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और समर्थन से चुनावी माहौल उत्साहपूर्ण नजर आया। महिलाओं द्वारा नारेबाजी और समर्थन को देखते हुए यह संकेत मिल रहा है कि मतगणना के दिन सुनील प्रसाद साव की स्थिति मजबूत हो सकती है।

 

जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर छोटी-छोटी बैठकें भी आयोजित की गईं।

इन बैठकों में वार्डवासियों ने पानी, सड़क, नाली, सफाई और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। सुनील प्रसाद साव ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि चुनाव जीतने के बाद प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

 

इस पूरे जनसंपर्क अभियान में सुनील प्रसाद साव के साथ बड़ी संख्या में महिला और पुरुष समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं और आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और भी गति पकड़ने की संभावना है।

Share this news