Newsझारखण्ड

नगर निकाय चुनाव: विधायक सोनाराम सिंकु पहुंचे चक्रधरपुर, अनुप्रिया सोय के समर्थन में की बैठक  

 

 

चक्रधरपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): नगर निकाय चुनाव को लेकर चक्रधरपुर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अनुप्रिया सोय के समर्थन में जगन्नाथपुर के विधायक सह पार्टी मुख्य उपसचेतक सोनाराम सिंकु चक्रधरपुर पहुंचे।

 

इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि अनुप्रिया सोय चक्रधरपुर शहर के लिए योग्य उम्मीदवार हैं और शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि शहर की जनता बदलाव के पक्ष में है और इस बार चक्रधरपुर की जनता का समर्थन अनुप्रिया सोय को मिलेगा।

 

बैठक में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *