नगर परिषद की खराब व्यवस्थाओं और चुनाव टालने के विरोध में भाजपा का धरना-प्रदर्शन
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई के तत्वावधान में आज बुधवार को प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार रविंद्र भवन से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नगर परिषद कार्यालय पहुँचकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह आंदोलन नगर परिषद की जनविरोधी कार्यप्रणाली, शहर की बदहाल बुनियादी सुविधाओं और नगर निकाय चुनावों में हो रही देरी के विरोध में आयोजित किया गया।


धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि हेमंत सरकार राजनीतिक हार के डर से नगर निकाय चुनाव जानबूझकर टाल रही है। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र से डरकर जनता को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। मधु कोड़ा ने कहा कि सरकार केवल हाईकोर्ट के दबाव में चुनाव की बातें कर रही है, जबकि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की कोशिश जनता के जनादेश के साथ खिलवाड़ है। भाजपा की मांग है कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर और केवल EVM से कराए जाएं।
जेबी तुबिड ने कहा कि नगर परिषद की प्राथमिकताएं गलत हैं और जनता की जरूरतों की अनदेखी कर बेवजह कार्यों पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अनूप सुल्तानिया ने कहा कि जलापूर्ति, सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था की अनदेखी से आम नागरिकों का जीवन दूभर हो गया है। रामानुज शर्मा ने बताया कि नगर परिषद में जवाबदेही खत्म हो चुकी है और अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने चेतावनी दी कि यदि नगर परिषद और राज्य सरकार ने शीघ्र जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया, तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी।
कार्यक्रम के अंत में तीन प्रमुख मांगों—नगर निकाय चुनाव की तिथि घोषित करना, EVM से दलीय आधार पर चुनाव कराना और नगर परिषद की बदहाल व्यवस्थाओं में सुधार—के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
धरना-प्रदर्शन में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गीता बालमुचू, नीला नाग, पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा ने भी संबोधित किया। मंच संचालन राकेश शर्मा ‘बबलू’ ने किया।
कार्यक्रम में सतीश पुरी, सनी पासवान, चंद्र मोहन तियू, पवन शर्मा, चंदन झा, रामानुज शर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा, पंकज खिरवार, रंजन प्रसाद, अक्षय खत्री, नवीन गुप्ता, अनिल विरूली, मणिकांत पोद्दार, दिलीप साव, मुकेश कुमार, कामेश्वर विश्वकर्मा, रोहित दास, संजय तुरी, विजय राम तूरी, जगदीश निषाद, जूली खत्री, अजय झा, नीरज गुप्ता, रूपा दास, हेमंत विश्वकर्मा, मृदुल निषाद, अनूप प्रसाद, द्वारिका शर्मा, शिबू दास, दीपक पोद्दार, दीपक गुप्ता समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

