JamshedpurNewsझारखण्ड

“निजी विद्यालयों में आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए लॉटरी प्रक्रिया संपन्न”

जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर समाहरणालय सभागार में निजी विद्यालयों में आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान 697 आवेदनों में से 192 सीटों पर नामांकन के लिए द्वितीय चरण की सूची तैयार की गई।

 

लॉटरी प्रक्रिया में 28 विद्यालय शामिल थे, जहां निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इन विद्यालयों में सार्वजनिक रूप से पारदर्शी तरीके से लॉटरी के माध्यम से चयन सूची तैयार की गई। वहीं 19 अन्य विद्यालयों में आवेदन निर्धारित सीटों से कम होने के कारण उनकी सूची भी अंतिम रूप से तैयार की गई।

 

इस अवसर पर निजी विद्यालयों के प्राचार्य, संबंधित पदाधिकारी और अभिभावक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी विद्यालयों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्रदान किए गए हैं, जिसके माध्यम से आगामी 5 दिनों के भीतर ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *