नितिन प्रकाश ने सेन टोला में चुनाव कार्यालय खोला, जनसंपर्क अभियान तेज
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने वार्ड संख्या 5 के सेन टोला में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में वार्ड के स्थानीय नागरिक, महिलाएं, युवा और समर्थक उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद नितिन प्रकाश ने रानी कॉलोनी, बरकंदाज टोली और अन्य वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया।


जनसंपर्क के दौरान नितिन प्रकाश ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और समर्थन देने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद का चुनाव जनता की उम्मीदों और जिम्मेदारियों से जुड़ा है। उनका कहना था कि यह केवल चुनाव नहीं, बल्कि शहर के विकास के लिए काम करने का संकल्प है।
नितिन प्रकाश ने कहा कि उन्हें जब भी सामाजिक जिम्मेदारी मिली है, उन्होंने उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया है।

आगे भी जनता जो जिम्मेदारी देगी, उसे समर्पण के साथ पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सुख-दुख में शहरवासियों के साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने उन्हें समर्थन देने की बात कही। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि मतदान के दिन क्रम संख्या 3, चूड़ियां चुनाव चिन्ह पर मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि शहर के विकास के लिए काम किया जा रहा है।

