नोआमुंडी में 30–31 जनवरी को 35वां फ्लावर एंड वेजिटेबल शो का आयोजन
नोआमुंडी(प्रकाश कुमार गुप्ता): टाटा स्टील ओएमक्यू डिवीजन की ओर से 35वां वार्षिक फ्लावर एंड वेजिटेबल शो 2025–26 का आयोजन 30 और 31 जनवरी 2026 को नोआमुंडी स्थित एमई स्कूल ग्राउंड में किया जाएगा। यह प्रदर्शनी दोनों दिनों में सुबह 10 बजे से आम जनता के लिए खुली रहेगी।


दो दिवसीय इस प्रदर्शनी में रंग-बिरंगे फूलों, सजावटी पौधों, मौसमी एवं जैविक सब्जियों का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य बागवानी, फूलों की खेती, सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देना और हरित पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
कार्यक्रम में स्थानीय किसान, बागवानी प्रेमी, स्कूलों के विद्यार्थी, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य और समुदाय के लोग सक्रिय रूप से भाग लेंगे। प्रदर्शनी के दौरान श्रेष्ठ फूलों और सब्जियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, साथ ही विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
दर्शकों के लिए आकर्षक प्रदर्शनी भी रखी गई है।
टाटा स्टील ओएमक्यू डिवीजन की ओर से क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस फ्लावर एंड वेजिटेबल शो में शामिल होकर प्रकृति और हरियाली के इस आयोजन का आनंद लें।

