Newsझारखण्ड

नोवामुण्डी पीएचसी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला 2026 का शुभारंभ

 

 

नोवामुण्डी(प्रकाश कुमार गुप्ता): शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नोवामुण्डी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तहत प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला 2026 का शुभारंभ जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सोनाराम सिंकु ने ग्रामीणों से अपील की कि बीमार होने पर पूजा-पाठ या झाड़-फूंक पर निर्भर न रहें, बल्कि स्वास्थ्य केंद्र में आकर इलाज कराएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

स्वास्थ्य मेले के दौरान टीबी, फाइलेरिया और कुष्ठ रोग से पीड़ित मरीजों के बीच स्वास्थ्य किट का वितरण किया गया। स्वास्थ्य किट का वितरण मुख्य अतिथि सोनाराम सिंकु द्वारा किया गया। इसके बाद उन्होंने मेले में लगाए गए सभी स्वास्थ्य स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

मौके पर प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, किरीबुरू पूर्वी की मुखिया मंगल गिलुवा, महुदी की मुखिया लक्ष्मी देवी, महुदी पंचायत समिति सदस्य दिव्या जेराई, डॉक्टर देवाशीष, कांग्रेस नोवामुण्डी प्रखंड महासचिव विलास प्रजापति, प्रदीप प्रधान, मोहम्मद जावेद, सुरेश प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा ग्रामीणों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाइयां व परामर्श उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जिससे स्वास्थ्य मेले को सफल माना गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *