Newsझारखण्डसरायकेला

नर्सिंग इस्पात कंपनी में मजदूरों का गुस्सा, PF-ESI और साप्ताहिक छुट्टी की मांग तेज  

 

चांडिल (झारखंड) – चांडिल प्रखंड के चौका थाना क्षेत्र स्थित नर्सिंग इस्पात कंपनी में आज मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों मजदूरों ने एकजुट होकर बैठक की और कंपनी प्रबंधन पर शोषण का गंभीर आरोप लगाया।

 

मजदूरों का कहना है कि उन्हें सिर्फ ₹280 प्रतिदिन मजदूरी दी जा रही है, जो सरकारी दर से काफी कम है। साथ ही PF और ESI जैसी कानूनी सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें साप्ताहिक छुट्टी तक नहीं दी जाती और मांग करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। विस्थापित और प्रभावित परिवारों ने कहा कि उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें कम दर पर काम कराया जा रहा है।

 

महिलाओं ने भी उठाया रोजगार का मुद्दा

 

बैठक में गांव की महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुईं। उन्होंने JLKM पार्टी के प्रतिनिधियों को पूर्व विधायक प्रत्याशी तरुण महतो के नाम आवेदन सौंपा। महिलाओं ने कहा:

“हम विस्थापित और प्रभावित परिवारों से हैं। कंपनी में 8 से 10 साल तक काम करने के बाद हमें हटा दिया गया। हम चाहते हैं कि हमें भी फिर से काम दिया जाए।”

 

JLKM पार्टी के नेतृत्व में मजदूरों की आवाज बुलंद

 

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से बैठक का नेतृत्व केंद्रीय संगठन महासचिव फूलचांद महतो और जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार महतो ने किया। सभी मजदूरों ने पार्टी के प्रतिनिधियों को तरुण महतो के नाम लिखित चिट्ठी सौंपकर न्याय की मांग की।

 

फूलचांद महतो ने चेतावनी दी:

“अगर कंपनी ने मजदूरों की मांगों को नजरअंदाज किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। हमारी पार्टी मजदूरों के हर हक और अधिकार के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।”

बैठक में प्रखंड मीडिया प्रभारी दिलीप महतो, ग्रामीण एवं मजदूर अमित गोराई, राजीव महतो, बैकुंठ महतो, भोजू पांडे, किशोर महतो, शिबू सोरेन, हाड़ीराम मांझी, छोटू लाल, सुरेश महतो, नरेश महतो, माणिक महतो, बृहस्पति महतो, बनेश्वर महतो, भीम गोराई, रोहित महतो सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *