Newsझारखण्ड

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुडू थाना पुलिस को लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक कार से 1 क्विंटल 68 किलो गांजा बरामद किया है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कुडू थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से बिहार की ओर गांजे की एक बड़ी खेप कार से लाई जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए टीम गठित की और कुडू क्षेत्र में वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।

 

जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से गांजे की 1 क्विंटल 68 किलो खेप बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

 

एसपी रिजवी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *