नतुनडीह में अवैध शराब भट्टी को किया ध्वस्त,35 लीटर महुआ शराब जप्त
ईचागढ़ – ईचागढ़ थाना क्षेत्र के खोखरो नतुनडीह गांव में शनिवार को ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो के नेतृत्व में अवैध शराब भट्टी के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नतुनडीह गांव के एक घर में अवैध शराब भट्टी की सुचना पर छापेमारी किया गया, जिसमें भट्टी,चीमनी को तोड़कर विनष्ट किया गया एवं ढाई सौ किलो जावा महुआ को विनष्ट किया गया। वहीं भट्टी में रखें 35 लीटर अवैध देशी महुआ शराब जप्त किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब भट्टी संचालक का पता लगाया जा रहा है एवं उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।




