नटवा हांसदा बने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के नए अध्यक्ष
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) को नया अध्यक्ष मिल गया है। नटवा हांसदा को जैक का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शिक्षा विभाग ने नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

18 जनवरी 2025 से जैक अध्यक्ष का पद खाली था, जिसके कारण आठवीं और नौवीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी थीं। इसके अलावा, मैट्रिक और इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड भी डाउनलोड नहीं हो सका था।
नटवा हांसदा की नियुक्ति के बाद अब जैक के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। छात्रों और शिक्षकों को भी इस नियुक्ति से राहत मिलने की उम्मीद है।