Newsझारखण्डसरायकेला

नवरात्र के कलश स्थापना पर रसूनिया में शामिल हुए विधायक सविता महतो 

 

फीता काटकर किया दुर्गा पूजा मंडप का सुभारंभ

 

चांडिल प्रखंड के रसूनिया में नवरात्र के पावन अवसर पर दुर्गा पूजा का कलश स्थापना कर विधिवत पूजा प्रारम्भ किया गया। कलश स्थापना में विधायक सविता महतो शामिल हुए एवं विधिवत फीता काटकर दुर्गा पूजा मंडप का सुभारंभ किया।इस दौरान विधायक ने कलश लाने वाले महिलाओ व भक्तजनो के बीच प्रसाद का भी वितरण किया। इस दौरान कमेटी के सदस्य द्वारा विधायक का स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक ने नव दुर्गा मंदिर में माथा टेक क्षेत्र का मंगल कामना किया। इस अवसर पर झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *