Newsझारखण्डसरायकेला

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व सेना के शौर्य के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, 

 

 

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान घुटनों पर आया तीसरी पीढ़ी तक रखेगा याद : चंपाई 

 

 

 

राजनगर में वुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की अगुवाई पूर्व मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन ने किया। तिरंगा यात्रा सहदेव चौके से रामदू चौक तक निकाली गई। इस दौरान वीर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर चंपाई सोरेन ने माल्यार्पण किया। यात्रा में हजारों की संख्या में तिरंगा झंडा थामे महिला पुरुष शामिल हुए। इस दौरान भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। चंपाई ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों ने जिस तरह से कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की धर्म पूछ कर निर्मम हत्या की थी। उससे देश की 140 करोड़ जनता में भारी आक्रोश था। पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नेतृत्व एवं भारतीय सेना के अचूक रणनीति से ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा। भारतीय सेना ने आतंकवादियों के ठिकाने व पाकिस्तान की एयरबेस को तहस नहस कर दिया। जिससे पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और युद्ध विराम के लिए गिड़गिड़ाया। ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को ऐसा ज़ख्म दिया कि उनकी तीन पीढ़ी तक भारत की इस कार्रवाई को याद रखेगी। चम्पाई सोरेन ने इसके लिए पीएम मोदी की कुशल नेतृत्व व भारतीय सेना के शौर्य को सैल्यूट किया। कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने पहलगाम में अपने सिंदूर को खोने वाली महिलाओं को गर्व करने का क्षण दिया। यह सब भारत के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद भाई मोदी के कुशल नेतृत्व में ही सम्भव हो पाया। मोदी ने इसके लिए सेना को खुली छूट दी थी और भारतीय सेना के पराक्रम को आज पुरी दुनिया ने देखा। तिरंगा यात्रा में सिमल सोरेन, बबलू सोरेन, जिप सदस्य मालती देवगम, छायाकांत गोराई, दिलीप राउत, हरेकृष्णा प्रधान, हीरालाल सतपथी, नेंबू प्रधान, करमुचरण पान, विनोद ज्योतिषी, उज्जवल मोदक, मिथुन कुम्भकार, राकेश सतपथी, जयराम मुर्मू, मुखिया राजो टुडू, नामिता सोरेन, , सामुराम टुडू, कपूर प्रधान, भुवनेश्वर महतो, बुद्देश्वर सोरेन सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *