BJPLatestNewsझारखण्डराजनीति

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए झारखंड में पहुंच रहे हथियार, बाबूलाल मरांडी ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए झारखंड में हथियार मंगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि ये हथियार पंजाब के मोगा मार्ग से भारत लाए जा रहे हैं और रांची सहित कई शहरों में व्यवसायियों से रंगदारी वसूली के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

 

मरांडी ने कहा कि यह मामला राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया एजेंसियों की बड़ी नाकामी को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि झारखंड में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब ठेलेवालों से लेकर बड़े कारोबारियों तक से खुलेआम वसूली की जा रही है। रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर जैसे शहरों में व्यापारी वर्ग भय और असुरक्षा में जी रहा है। कई लोग डर के कारण कारोबार बंद कर राज्य छोड़ने को मजबूर हैं।

 

उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस को इस गिरोह की भनक क्यों नहीं लगी? क्या यह मिलीभगत का मामला है? मरांडी ने कहा कि अगर डीजीपी स्तर तक के अधिकारी वसूली में शामिल हैं, तो जांच जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *