Newsझारखण्ड

पाकुड़ में खदान विवाद में फायरिंग और मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ जिले के बेलपहाड़ी क्षेत्र में खदान विवाद के दौरान हुई फायरिंग और मारपीट की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने यह कार्रवाई की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने प्रेस वार्ता में बताया कि 26 अक्टूबर को अजहर इस्लाम के खदान संचालन को लेकर विवाद के बीच लाठी, डंडा और हथियारों से लैस लोगों ने धोवाडांगाल के मनोहर यादव और अन्य ग्रामीणों पर हमला कर दिया था। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

 

घटना के बाद हिरणपुर थाना में मामला दर्ज किया गया, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम की धाराएं शामिल की गईं। जांच के क्रम में SIT ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर उनसारूल शेख उर्फ दिलवर हुसैन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने किया, जिसमें तकनीकी शाखा और रिजर्व गार्ड की टीम भी शामिल थी। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *