Newsझारखण्ड

पाकुड़ में मासिक और विशेष लोक अदालत: 144 वादों का निपटारा, 43 लाख से अधिक का समझौता

झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ की ओर से मासिक लोक अदालत और विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने की।

 

विशेष लोक अदालत में बिजली विवाद से जुड़े कुल 67 वादों का निष्पादन किया गया। इन मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से 20 लाख 48 हजार 59 रुपये का समझौता कराया गया। वहीं मासिक लोक अदालत के लिए नौ बेंच गठित की गई थीं, जिनमें विभिन्न प्रकार के 77 वादों का निपटारा हुआ। इन मामलों में 23 लाख 36 हजार 359 रुपये के समझौते संपन्न कराए गए।

 

कार्यक्रम में न्यायालय से जुड़े कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्ज्वल बेक और प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास शामिल थे।

 

लोक अदालत में बड़ी संख्या में वादी-प्रतिवादी मौजूद रहे और कई मामलों का समाधान आपसी सहमति से हुआ। डालसा की पहल से लोगों को राहत मिली तथा लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *