Newsझारखण्ड

पाकुड़: PM आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, नाराज़ ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड के तोड़ाई पंचायत के कई ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को उपायुक्त से मिले। ग्रामीणों का आरोप है कि सूची में नाम होने के बावजूद उन्हें आवास नहीं मिल रहा है, जबकि पंचायत सचिव द्वारा पैसे की मांग की जा रही है। उनका कहना है कि गरीब परिवार प्लास्टिक से ढके अस्थायी घरों में रह रहे हैं, फिर भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दूसरी ओर, पक्का मकान वाले लोगों को सूची में ऊपर कर आवास दे दिया जा रहा है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि बिचौलियों के माध्यम से भी वसूली की शिकायतें हैं। उनका कहना है कि “हम गरीब हैं, पैसा नहीं दे सकते, इसलिए हमारा नाम आगे नहीं बढ़ाया जाता।” कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम ने भी ग्रामीणों की बात का समर्थन करते हुए कहा कि कई जरूरतमंद परिवार बेहद खराब स्थिति में रहते हैं, लेकिन उन्हें प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकन प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

ग्रामीणों ने बताया कि बीडीओ से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उपायुक्त से मिलने वालों में बुधनी देवी, बनी देवी, राधियां देवी, रूबी देवी, रूपाली देवी, मुंशिया देवी, साबिया देवी, रीटा देवी, कल्पना देवी, प्रकाश रविदास और श्याम चंद रविदास शामिल थे। सभी ने मांग की कि जांच कर वास्तविक गरीबों को प्राथमिकता देते हुए आवास स्वीकृत किया जाए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *