Newsझारखण्ड

पाकुड़-साहिबगंज में कांग्रेस का मीडिया टैलेंट हंट, युवाओं को डिजिटल और सोशल मीडिया प्रशिक्षण का अवसर

पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पाकुड़ और साहिबगंज जिलों के लिए मीडिया टैलेंट हंट प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य संयोजक इकरारूल हसन और अनिल ओझा ने की। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं की मीडिया प्रतिभा की पहचान करना और उन्हें पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया रणनीति तथा संवाद कला में प्रशिक्षित करना है।

 

कार्यक्रम में पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार, साहिबगंज जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान, प्रदेश महासचिव उदय लखवानी, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद और प्रवक्ता मुख्तार हुसैन सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। समन्वयक अश्विन, पप्पू गंगवानी, कृष्ण यादव और सोशल मीडिया चेयरमैन पियारूल इस्लाम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मीडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम युवाओं को मीडिया और संचार क्षेत्र में पेशेवर मंच उपलब्ध कराएगा। इससे संगठन की मीडिया उपस्थिति मजबूत होगी और तकनीकी रूप से नई प्रतिभाओं को तैयार किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि यह पहल संगठन को डिजिटल और सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्षम और सक्रिय बनाएगी, जिससे कांग्रेस पार्टी की पहुंच और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *