पान–तांती समुदाय ने रमेश खिरवाल को दिया समर्थन, समर्थन पत्र सौंपा
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पान–तांती समुदाय ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल के पक्ष में खुला समर्थन जताया। समुदाय के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में चुनावी कार्यालय पहुंचे और समर्थन पत्र सौंपा।


समर्थन पत्र सौंपने वालों में समुदाय के अध्यक्ष इस्माइल सिंह दास, सचिव शंकर पान, उपाध्यक्ष मोहन केसरी, दुर्योधन प्रधान, डॉ. अशोक दास, विकास दास, मुन्ना दास, रोहन दास, रोहित दास सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल थे। इस दौरान पूर्व सांसद गीता कोड़ा भी उपस्थित रहीं।
इस्माइल सिंह दास ने कहा कि रमेश खिरवाल की कार्यशैली, सरल स्वभाव और जनसेवा की भावना से समाज के लोग प्रभावित हैं। उन्होंने शहर क्षेत्र के समाज के मतदाताओं से बिस्किट छाप, क्रमांक संख्या 6 पर मोहर लगाकर रमेश खिरवाल को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी जीत से शहर के विकास को गति मिलेगी।
रमेश खिरवाल ने समर्थन के लिए पान–तांती समुदाय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही समाज से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही।
मौके पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में रमेश खिरवाल को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दो
हराया।

