Newsझारखण्ड

पान्ड्राशाली में झामुमो प्रखंड कमेटी ने दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि 

 

खूंटपानी प्रखंड कमेटी ने बुधवार को पान्ड्राशाली स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी. पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व रामदास सोरेन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही दो मिनट का मौन भी धारण किया गया.इस दौरान जिला परिषद सदस्य यमुना तियू ने क्षिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को असमय निधन को शिक्षा के क्षेत्र में अपूर्णनीय क्षति बताया. उन्होंने कहा कि दिवंगत शिक्षा मंत्री स्व रामदास सोरेन काफी सरल स्वभाव व मिलनसार व्यक्ति थे. उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. वहीं प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा ने कहा कि शिक्षा मंत्री स्व रामदास सोरेन से हमें काफी कुछ सीखने को मिला है. हमें उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए. मौके पर विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, बिरसा तियू, कोना पुरती, राहुल गोप, जयसिंह पुरती, डिम्बु तियू,बिरेंद्र जामुदा, सतीश पुरती आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *