Newsझारखण्डसरायकेला

पातकुम में नव कुंज महायज्ञ का विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने किया उद्घाटन 

 

 

 

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोनार पातकुम परगना सोलोआना कमेटी द्वारा आयोजित पातकुम ईचागढ़ में श्री श्री नवकुंज महायज्ञ का उद्घाटन सोमवार को विधायक सविता महतो व राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। पंचम वर्षीय नव कुंज नाम महायज्ञ का उद्घाटन के बाद शुभारंभ किया गया। उद्घाटन में ईचागढ़ के प्रखंड बिकास पदाधिकारी एकता वर्मा, ईचागढ़ के अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद, थाना प्रभारी बजरंग महतो, मुखिया राखोहरी सिंह मुंडा, डा भूषण मुर्मू उपस्थित थे।

वहीं विधायक सविता महतो ने कहा कि पातकुम, ईचागढ़, गौरांगकोचा सहित आस पास के गांवों के सामुहिक प्रयास से इतना बड़ा आयोजन किया गया है, इस तरह का आयोजन से लोगों में आध्यात्मिक चेतना जागृत होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से आपसी एकता और सात्विकता बढ़ता है। नव कुंज में 54 संकीर्तन दल भाग लिया है, जो विभिन्न नौ मंदिरों में लगातार नौ दिन रात अखंड हरी नाम संकीर्तन चलते रहेगा। 9 दिवसीय नव कुंज का 24 फरवरी को समापन होगा। नव कुंज महायज्ञ में झारखंड , बंगाल, उड़ीसा क्षेत्र से प्रतिवर्ष लगभग लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और हरी नाम श्रवण करते हैं।

मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय मंडल, सचिव अमर नाथ यादव, कोषाध्यक्ष राखोहरि सिंह मुंडा, कालीदास आदित्य देव, सुभाष दत्ता, सपन आदित्यदेव, पूर्व प्राचार्य जी पी राजवाड़, रंजीत टुडू, मनोरंजन महतो, शंभुनाथ महतो, सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *