पातकुम नदी पर एक अज्ञात वृद्ध महिला कि लाश बरामद
ईचागढ़ – थाना क्षेत्र के पातकुम के करकरी नदी पर एक 85 वर्षीय वृद्ध महिला की लाश बरामद किया गया। सुचना मिलते ही थाना प्रभारी बजरंग महतो दलवल के साथ पातकुम नदी पहुंचे और पानी से लाश को निकलवा कर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। लाश की सुचना मिलते ही अगल बगल के सैकड़ों ग्रामीण लाश को देखने पहुंचे, लेकिन किसी ने भी लाश की पहचान नहीं कर पाए। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बीमारी से मृत्यु होने पर नदी में बहाया,प्रतित होता है। नदी किनारे कफन , कपड़े का पोटली एवं खटिया भी रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि लाश की पहचान करने की प्रक्रिया किया जा रहा है एवं आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।




