Newsझारखण्डसरायकेला

पेरेंट्स–टीचर मीटिंग में बेहतर शिक्षा के साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर दिया गया जोर

 

ईचागढ़ : सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड स्थित झारखंड आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को विशेष पेरेंट्स – टीचर मीटिंग (PTM) का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अभिभावकों की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अभिभावक और शिक्षक मिलकर ही बच्चों को सही दिशा दे सकते हैं।बैठक के दौरान शिक्षकों ने छात्राओं की पढ़ाई, व्यवहार, अनुशासन, उपस्थिति एवं स्वास्थ्य से संबंधित विस्तृत जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की।

वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों से जुड़ी समस्याएं और सुझाव रखे, जिनके समाधान करने और सुझाव पर अमल करने का आश्वासन विद्यालय प्रशासन की ओर से दिया गया।इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि झारखंड आवासीय विद्यालय ग्रामीण एवं वंचित वर्ग की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।कार्यक्रम के अंत में सभी अभिभावकों से अपील की गई कि वे नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें और विद्यालय से निरंतर संपर्क बनाए रखें, ताकि छात्राओं का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिमा पातर, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष परान महतो, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *