Newsझारखण्ड

पिकअप वैन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक घायल

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): बीते कल शनिवार की संध्या करीब 7:00 बजे चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के बायहातु गांव में एक सड़क हादसा हो गया। साइकिल सवार दो ग्रामीणों को पीछे से आ रही पिकअप वैन (सवारी वाली मैक्स) ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ग्रामीण सड़क पर गिर पड़े।

 

घायलों की पहचान बायहातु निवासी केदार केराई (48 वर्ष) एवं पुरसु राम कराई (42 वर्ष) के रूप में हुई है। केदार केराई के पुत्र गोमा केराई एवं पुरसु राम कराई की पत्नी चंपा केराई ने बताया कि दोनों सेन्ट्रिग का काम करते थे, और कल रामदा से काम कर लौट रहे थे, तभी घर पहुंचने से पहले इस तरह की घटना हुई। हादसे में दोनों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं और हड्डियां टूट गईं।

 

घटना के बाद पीछे से आ रहे ग्रामीणों एवं आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद केदार केराई की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान आज तड़के लगभग 4:00 बजे केदार केराई की मृत्यु हो गई।

 

वहीं सुबह पुरसु राम कराई को भी बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

मृत्यु की सूचना मिलने पर सदर थाना चाईबासा की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *