पलामू में बड़ी कार्रवाई! अफीम डोडा तस्करी में चार तस्कर गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट से चल रही थी कार
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अफीम डोडा की तस्करी में शामिल चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में बैरिया मोड़ के पास चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान की गई।


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक सफेद रंग की इरटिगा कार को रोका, जिसका नंबर प्लेट फर्जी निकला। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से ओरिजनल नंबर प्लेट, चार मोबाइल फोन और तीस हजार रुपये नकद बरामद किए। जांच में सामने आया कि कार पर लगा नंबर JH01FV4879 फर्जी था, जबकि वास्तविक नंबर UP25EL3625 है।
पुलिस ने वाहन में सवार चारों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि वे अफीम डोडा खरीदने के लिए चतरा और पिपराटांड़ गए थे और करीब आठ लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए भेजे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फिरोज अहमद अंसारी, शाहनवाज, इरफान और अभय प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो सभी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें अफीम डोडा तस्करी और फर्जी नंबर प्लेट मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी चोट की है।

