LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

पूर्व मुखिया,झारखंड आंदोलनकारी सह सीपीएम नेता बिजय कुमार महतो का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

ईचागढ़:- विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पूर्व मुखिया, झारखंड आंदोलनकारी,सीपीएम नेता सह वर्तमान में शहीद अजित धनंजय महतो विद्यानिकेतन चोगा के सचिव चिमटिया गांव निवासी विजय कुमार महतो का आकस्मिक निधन बुधवार रात को हो गई। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके सहयोगी सह समाजसेवी झारखंड आंदोलन कारी रामप्रसाद महतो ने बताया कि विजय कुमार महतो ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, पूर्व मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सह सीपीएम के जुझार, कर्मठ, लड़ाकू साहसिक ईमानदार नेता एवं शहीद अजित धनंजय महतो विद्या निकेतन चोगा के सचिव थे। उन्होंने बताया कि विजय कुमार महतो हमेशा अन्य,अत्याचार, जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने वाले मृदभाषी, हंसमुख नेता थे, उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 1982 को तिरुलडीह में हुए गोली कांड में वह जेल भी गए थे। उन्होंने बताया कि

वीर शहीद निर्मल महतो को एक आदर्श नेता के रूप में मानते थे। स्वर्ण रेखा बहुत दृश्य परियोजना चांडिल डैम द्वारा स्थापित के हक अधिकार के लिए बुलंद आवाज उठाते थे।

वहीं सीपीएम नेता सुफल महतो ने बताया कि विजय महतो ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से माकपा माले का उम्मीदवार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। लंबे समय तक मुखिया पद पंचायत समिति सदस्य भी चुने गए। उन्होंने जीवन पर्यंत किसान मजदूर के अनेक ने के संघर्षों का नेतृत्व किया 1975 से 1985 तक चले पांच परगना के किसान आंदोलन में हमेशा भाग लिया करते थे।

उनके अंतिम संस्कार में समाजसेवी आस्तिक महतो, हिकीम महतो, महेंद्र कुमार महतो, रंगाबाती देवी, सुरेंद्रनाथ महतो, हरे कृष्णा महतो, तारापाद रवानी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनाथ महतो,शहीद अजित धनंजय महतो विद्यानिकेतन चोगा के प्रधानाध्यापक क्षेत्रपति महतो, त्रिलोचन यादव,निशिकांत महतो,मितंजय महतो आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *