Newsझारखण्डसरायकेला

पूर्व प्रखंड प्रमुख स्व. वंशिधर जी के सम्मान कार्यक्रम में प्रशासन गायब, समाजसेवी हिकिम चंद्र महतो ने उठाए सवाल

 

 

चांडिल: झारखंड राज्य गठन से पूर्व चांडिल प्रखंड के प्रखंड प्रमुख रहे स्वर्गीय वंशिधर जी के सम्मान में शनिवार को घाट कार्यक्रम और रविवार को भोज का आयोजन किया गया। लेकिन इस दौरान प्रशासनिक स्तर पर गंभीर लापरवाही सामने आई। कार्यक्रम में न तो कोई अधिकारी मौजूद रहा और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।स्थानीय समाजसेवी हिकिम चंद्र महतो ने प्रशासन और सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा वंशिधर जी इस क्षेत्र के सच्चे जननायक थे। उन्होंने चांडिल प्रखंड को नई दिशा दी, लेकिन आज उनके सम्मान कार्यक्रम में प्रशासन की अनुपस्थिति बेहद शर्मनाक है। इतने बड़े नेता को नजरअंदाज करना उनके योगदान का अपमान है।उन्होंने आगे कहा यह कैसी व्यवस्था है जहाँ न अधिकारी पहुंचे, न जनप्रतिनिधि?क्या अब हमारे पूर्व जनसेवकों को ऐसे ही भुला दिया जाएगा?ग्रामीणों ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि वंशिधर जी ने विकास की जो नींव रखी, उसी पर आज यह क्षेत्र आगे बढ़ रहा है। प्रशासन की गैरहाजिरी ने लोगों के मन को गहरा आघात पहुंचाया है।महतो ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसे आयोजनों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपेक्षा जारी रही, तो जनता चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने मांग की कि आगामी अवसरों पर ऐसे कार्यक्रमों में प्रशासन की उपस्थिति और उचित सम्मान सुनिश्चित किया जाए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *