पूर्वी सिंहभूम में 9 से 23 मार्च तक चलेगा कुष्ठ रोग खोज अभियान-चक्र 2
जमशेदपुर। सिविल सर्जन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में पूर्वी सिंहभूम जिला में 09 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक कुष्ठ रोग खोज अभियान–चक्र 2 चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से साकची स्थित सबल सेंटर में शहरी सहियाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने बताया कि इस पखवाड़ा अभियान के तहत सहिया एवं एक पुरुष कार्यकर्ता की टीम घर-घर जाकर संभावित कुष्ठ मरीजों की पहचान करेगी तथा संदिग्ध मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जांच एवं उपचार के लिए भेजेगी। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग की समय पर पहचान और इलाज से दिव्यांगता से बचा जा सकता है।
अभियान के दौरान सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के साथ-साथ सभी स्कूलों से एक पुरुष एवं एक महिला शिक्षक को भी कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार और इससे जुड़ी भ्रांतियों के संबंध में जानकारी दी जाएगी, ताकि जागरूकता का दायरा व्यापक हो सके।
सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करें और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अचिकित्सा सहायक अमरेश मिश्रा, अर्बन बीटीटी सुमी हांसदा तथा टेनिक महतो समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित

