पूर्वी सिंहभूम में स्टेट रिव्यू मिशन टीम का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर
टीम ने बहरागोड़ा CHC के अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर जगन्नाथपुर, खांडामौदा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानुषमुरिया का भी जायजा लिया। सहिया दीदियों ने तालियां बजाकर SRM टीम का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व जांच, कुष्ठ रोग खोज अभियान, मलेरिया, एनसीडी, 12 इंडिकेटर्स और सहिया प्रोत्साहन राशि से जुड़ी जानकारी ली।



जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने टीम को बताया कि परामर्श के बाद एक गर्भवती महिला ने एमडीटी दवा का सेवन फिर से शुरू किया है। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्य कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती मिंज ने स्वास्थ्य सुविधाओं में और सुधार की जरूरत पर जोर दिया। डॉ. उत्पल मुर्मू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम 24×7 सेवाएं देने के प्रति प्रतिबद्ध है।


