पोटका के सरकारी दामु बांध में जिला परिषद सदस्य ने किया स्नान घाट का शिलान्यास
खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के पोटका गांव के सरकारी दामु बांध में जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने स्नान घाट का शिलान्यास किया. उक्त योजना का निर्माण जिला परिषद मद से किया जाएगा. इस दौरान जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा ने कहा कि उक्त तालाब में स्नान घाट नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. स्नान घाट के बनने से लोगों को नहाने एवं कपड़ा आदि धोने में काफी सहूलियत होगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव, संवेदक बिशु महतो, दांसर बानरा, ब्रजेश बानरा, शंभू नाथ बानरा,बागुन बानरा समेत गांव के ग्रामीण मौजूद थे.



