LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

प्राचीन राम मेला में उमड़ी भीड़, पूर्व जिप उपाध्यक्ष ने किया टुसु को पुरस्कृत

संस्कृतिक विरासत को बचाना है सबकी जिम्मेवाऱी : अशोक साव

 

 

ईचागढ़: शुक्रवार को कुकड़ू प्रखंड के सपादा में प्राचीन राम मेला में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेला सह संस्कृतिक कार्यक्रम में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, तिरुलडीह थाना के एएसआई रंजीत प्रसाद आदि शामिल हुए। मेला का उद्घाटन ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने किया। वहीं संस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव ने किया। संस्कृतिक कार्यक्रम में त्रिलोचन एंड टीम ने बंगाला, भोजपुरी और हिंदी गानों में प्रस्तुति पेश की। जहां लोग झूमते-नाचते नजर आए।

 

संस्कृतिक विरासत को बचाना सबकी जिम्मेवारी: अशोक साव

 

इस दौरान जिप उपाध्यक्ष ने मेले में पहुंचे मेला प्रेमियों को संबोधित करते हुए टुसू पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अशोक साव ने अपने संबोधन में कहा सपादा राम मेला एक ऐतिहासिक मेला है। इस मेले में संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। हालांकि उन्होंने टुसु एवं चौड़ाल की संख्या में कमी को देखते हुए चिंता जाहिर की ओर उन्होंने अपनी संस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए सभी को आगे आने को कहा। इस दौरान पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव ने मेले में पहुंचे टुसु को पुरस्कृत भी किए। 

 

कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल

मौके पर विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो, तिरुलडीह पंचायत के पूर्व मुखिया तपन सिंह मुंडा, चौड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह मुंडा, ईचाडीह पंचायत के मुखिया चित्तरंजन सिंह मुंडा, झामुमों नेता कृत्तिवास महतो, झामुमो नेता अब्दुल रशीद अंसारी, भाजयुमो नेता सुग्रीव महतो, गौरांग प्रामाणिक, वार्ड शशधर सिंह मुंडा, राहुल रंजन, भूतनाथ सिंह मुंडा आदि हजारों लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *