JamshedpurNewsझारखण्ड

प्रदेश उपाध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में गोलपुरी में मानवाधिकार सहयोग संघ की बैठक सम्पन्न  

 

 

जमशेदपुर। मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की जमशेदपुर टीम द्वारा गोलपुरी में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष महेश कुमार ने किया। वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष लखन प्रमाणिक और महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुमित्रा पांडा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के कई पदाधिकारी भी शामिल हुए। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्षा शिल्पी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील राज चक्रवर्ती, राष्ट्रीय सचिव (महिला प्रकोष्ठ) सलमा आगा, राष्ट्रीय प्रवक्ता जे.पी. सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार मोहम्मद मेराजुद्दीन, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सीमा देवी, प्रदेश सलाहकार भारती शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

जिले से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। जिला अध्यक्ष लखन प्रमाणिक, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुमित्रा पांडा, जिला महामंत्री शत्रुघ्न पासवान, जिला मंत्री जय चंद्र तिवारी, जिला प्रमुख राजू गोराई, प्रभारी बहादुर दास, जिला प्रवक्ता आशीष कुमार तिवारी और जिला संगठन मंत्री महेंद्र प्रसाद ने कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों, मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों और समाज सेवा में सक्रिय योगदान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जमशेदपुर टीम ने राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए सेवा-सत्कार का परिचय दिया और संगठन की एकजुटता को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

 

सभी पदाधिकारियों ने मिलकर कार्यक्रम को बेहतरीन और अनुकरणीय बताया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भविष्य में मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *