LatestNewsझारखण्ड

प्रेमिका संग कमरे में पकड़े गए मझिआंव सीओ प्रमोद कुमार निलंबित

गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखंड के अंचल अधिकारी (सीओ) प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन पर अपने सरकारी आवास में प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का आरोप है। मामला 1 नवंबर की सुबह का है, जब सीओ की पत्नी ने उन्हें चंदवा की रहने वाली मुस्कान शर्मा नामक युवती के साथ कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जाता है कि पत्नी दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचीं और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और मीडिया मौके पर पहुंची। सीओ और उनकी पत्नी के बीच जमकर कहासुनी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घटना के बाद सीओ की पत्नी ने मझिआंव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि उनके पति दहेज में 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे और कई महिलाओं से अवैध संबंध रखते हैं।

 

पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रमोद कुमार बिना रिश्वत लिए किसी का काम नहीं करते और भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हैं। मामले के बढ़ने के बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *