NewsSportsझारखण्डसरायकेला

प्रखंड स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता का समापन

 

 

राजनगर के एस एस प्लस टू हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता 2025-26 का समापन हुआ। प्रतियोगिता 10 और 11 सितंबर को दो दिवसीय निर्धारित थी, लेकिन प्रतिभागी टीमों की संख्या अधिक होने के कारण एक दिन बढ़ा कर 12 सितंबर को फाइनल मुकाबलों के साथ संपन्न किया गया।

 

प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। विजेता टीमों को आगामी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

मौके पर प्रखंड के शिक्षकगण उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और खेल-कूद में प्रतिभा को पहचानना है।

 

प्रतियोगिता में विजेता टीमों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिताओं को और व्यापक रूप से आयोजित करने की योजना बनाई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *