Newsझारखण्ड

पश्चिम सिंहभूम केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन की आम सभा सह सम्मान समारोह आयोजित

 

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): चाईबासा में पश्चिम सिंहभूम केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन की आम सभा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सतीश ठक्कर ने की। कार्यक्रम में झारखंड केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के महासचिव सुभाष मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंच पर प्रांतीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि आशीष चटर्जी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष कृष्णा कांत, प्रांतीय संगठन सचिव पंकज छाबड़ा, पश्चिम सिंहभूम केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश ठक्कर, सचिव रमेश खिरवाल, उपाध्यक्ष स्वप्न दत्ता, संगठन सचिव रजत घोष, रांची केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के संगठन सचिव राजीव रंजन, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश प्रसाद, पूर्वी सिंहभूम केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय कसेरा एवं कार्यकारिणी सदस्य गुरप्रीत सिंह सोढ़ी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, माला, अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर किया गया।

स्वागत संबोधन में अध्यक्ष सतीश ठक्कर ने सभी सदस्यों, अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। उन्होंने दवा विक्रेताओं से संगठन से जुड़े रहने, लाइसेंस समय पर नवीनीकरण कराने और नियमों का पालन करने की अपील की।

सचिव रमेश खिरवाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने सदस्यों से प्रतिष्ठान में लाइसेंस, जीएसटी प्रमाणपत्र और नाम पट्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित रखने, दुकान को साफ-सुथरा व व्यवस्थित रखने, शेड्यूल एच की रिपोर्ट, कैश मेमो और फ्रिज नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। साथ ही जिन सदस्यों ने सदस्यता नवीनीकरण फार्म जमा नहीं किया है, उनसे शीघ्र जमा करने की अपील की।

प्रांतीय कोषाध्यक्ष कृष्णा कांत ने कहा कि दवा विक्रेता न केवल व्यापारी हैं बल्कि समाज के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन भी करते हैं, इसलिए अपनी जिम्मेदारी को समझना आवश्यक है।

प्रांतीय संगठन सचिव पंकज छाबड़ा ने पश्चिम सिंहभूम जिले के संगठन के योगदान की सराहना की और पूर्वजों द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब सदस्य अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

प्रांतीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि आशीष चटर्जी ने युवाओं को संगठन में आगे लाने और वरिष्ठ सदस्यों से अनुभव साझा करने पर जोर दिया। उन्होंने दवा व्यवसाय से जुड़े नियमों के पालन की आवश्यकता बताई।

मुख्य अतिथि सुभाष मंडल ने कहा कि झारखंड के सभी दवा विक्रेता संगठन का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट और एसोसिएशन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना देने और ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर झारखंड केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और चाईबासा की स्मृति स्वरूप प्रतीक चिह्न भेंट किया गया।

बैठक के अंत में शोक सभा आयोजित कर रांची के औषधि निरीक्षक अमित कुमार, पश्चिम सिंहभूम के सदस्य जगदीश चौधरी, उज्ज्वल बनर्जी, सपन भट्टाचार्जी सहित अन्य के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

मंच संचालन कोषाध्यक्ष रितेश मुंधडा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश बुधिया ने दिया। बैठक में बड़ी संख्या में जिला के दवा व्यवसायी और दवा कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *