Newsझारखण्डसरायकेला

पश्चिमी सिंहभूम आदिवासी समाज ने उद्यान महाविद्यालय का नामकरण शहीद पोटो हो अथवा ओत गुरू कोल लाको बोदरा के नाम पर करने की सीएम से रखी मांग

 

खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में सिंहभूम आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने सोमवार दोपहर लगभग एक बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात कर एक मांग पत्र सौंपा. जिसमें खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत बींज गांव के समीप स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का नामकरण शहीद पोटो हो अथवा ओत गुरु कोल लाको बोदरा के नाम पर करने की मांग की है. सौंपे गए ज्ञापन में लिखा है कि वर्ष 2018 में स्थापित इस महाविद्यालय से अब तक 134 विद्यार्थी बैचलर ऑफ साइंस (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर की डिग्री लेकर कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं.’ हो’ जनजाति बहुल कोल्हान क्षेत्र में उद्यान महाविद्यालय का स्थापित होना कृषि और आर्थिक विकास के लिए वरदान साबित हुआ है. लेकिन अब तक इसका नामकरण नहीं हो सका है. विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस महाविद्यालय का नामकरण “वीर शहीद पोटो हो अथवा ओत गुरू कोल लको बोदरा उद्यान महाविद्यालय” के रूप में किया जाए. पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि दोनों महापुरुष कोल्हान / पश्चिमी सिंहभूम की “हो” जनजाति के गौरवशाली इतिहास से जुड़े हुए हैं. इसलिए इस संस्थान का नाम उनके नाम पर रखना इस क्षेत्र की पहचान और स्वाभिमान को और सशक्त करेगा. मौके पर गुरु चरण सिंकू व सिकंदर बोदरा भी मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *