Newsझारखण्डसरायकेला

पशुधन विकास योजना से तहत बत्तख पालकों के बीच 90 युनिट बत्तख चुजा का हुआ वितरण 

 

ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां के कुकड़ु प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अन्तर्गत बत्तख पालक किसानों के बीच 90 युनिट बत्तख चुजा का वितरण किया गया। पशु वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला सिंह पातर, बीडीओ श्रीमती बारला , पशुपालन पदाधिकारी डाक्टर हरे लाल महतो उपस्थित थे। वहीं पशु पालन पदाधिकारी हरे लाल महतो ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 80 लाभूको को 80 युनिट बत्तख चुजा का वितरण किया गया एवं किसी कारण से वितरण में 10 लाभुक उपस्थित नहीं हो सके उन्हें भी चुका दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि कुल 90 लाभुकों के बीच 90 युनिट वितरण किया गया। उन्होंने रख रखाव, पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी देते हुए सरकार कि कल्याणकारी योजनाओं का भी जानकारी दिया। पशुपालन पदाधिकारी श्री महतो ने कहा कि सरकार कि ओर से बकरा बकरी,गाय, मुर्गा,सुकर आदि भी किसानों के बीच वितरण किया गया है। उन्होंने लोगों को इसका लाभ उठाने का अपील किया।इस अवसर पर डॉ. हरेलाल महतो, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कृत्तिवास महतो,

धनराज महतो, और समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *