पटमदा में “विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस” पर दो दिवसीय मिर्गी जांच शिविर का आयोजन
जमशेदपुर, 10 अक्टूबर 2025 | संवाददाता


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पटमदा में दो दिवसीय “परियोजना उल्लास” मिर्गी जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार सिविल सर्जन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की ओर से आयोजित किया गया।
सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि “परियोजना उल्लास” के तहत पहला सफल मिर्गी जांच शिविर अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला में आयोजित किया गया था। उसकी सफलता को देखते हुए इस माह दूसरा शिविर पटमदा में आयोजित किया गया है।
इस दो दिवसीय शिविर में लगभग 550 मानसिक रोगियों की नि:शुल्क जांच, परामर्श एवं एक महीने की दवा वितरण के साथ-साथ मरीजों के आने-जाने की भी निःशुल्क व्यवस्था की गई। मरीजों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की।
शिविर को सफल बनाने में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, परियोजना उल्लास के नोडल पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा, जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धवड़िया, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पटमदा डॉ. राजीव कुमार सिंह, दिल्ली से आए मनोचिकित्सक डॉ. मयंक शर्मा, डॉ. ममता भूषण सिंह, डॉ. हेमंत तिवारी, तथा जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग से डॉ. दीपक कुमार गिरि, डॉ. महेश हेमब्रम, डॉ. संदीप टुडू, डॉ. भोगन हेमब्रम, डॉ. सुकांता सीट, डॉ. सौरभ मल्लिक, डॉ. विकाश मार्डी, डॉ. सौमेन दत्ता सहित कई चिकित्सा कर्मियों का अहम योगदान रहा।
इसके अलावा डॉ. राजीव लोचन महतो (जिला कुष्ठ परामर्शी), डी.डी.एम. दिलीप कुमार, डी.पी.सी. हिकीम प्रधान, डी.ए.एम. सुगदा मुर्मू, कंप्यूटर ऑपरेटर लछच्चू मरांडी, शुभेन्दु, धर्मपाल मंडल, सभी सहिया साथी, बी.टी.टी., एस.टी.टी., और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पटमदा के कर्मचारियों का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

