“पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने की मासिक अपराध गोष्ठी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश”
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के द्वारा SSP कार्यालय के सभागार में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक/पु0नि0/थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें देखा गया की (Jan 2024 – Dec 2024) से (Jan 2025 – Dec 2025) के तुलना में समयाअवधि दर्ज अपराधिक मामलो में 10% की कमी आई है, यह कमी नियमित समीक्षा का परिणाम है एवं वर्ष-2026 में और अधिक सुधार का प्रयास किया जाएगा। बैठक में विगत लंबित कांड / वारंट / कुर्की का शीघ्र निष्पादन, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन की स्थिति, फिरार अभियुक्तो के विरूद्ध कार्रवाई, अवैध मादक- पदार्थो की खरीद बिक्री पर छापामारी, चोरी, CCTNS / ITSSO / iRAD / ICJS / JOFS आदि विषयों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।



