DC saraikelaLatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

पुराना बस स्टैंड पर प्लास्टिक अभियान का विरोध, मनोज चौधरी ने उठाए सवाल

सरायकेला।

नगर पंचायत सरायकेला द्वारा पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर शनिवार को दुकानदारों में नाराजगी देखी गई। अभियान के दौरान दुकानदारों ने कार्रवाई के तरीके पर आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कराया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त अभियान के नाम पर आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदारों को निशाना बनाया जा रहा है और दबाव बनाकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इसे जनहित के बजाय दोहन की कार्रवाई बताया।

मनोज चौधरी ने कहा कि यदि वास्तव में नगर को अतिक्रमण और प्लास्टिक मुक्त बनाना उद्देश्य है, तो इसके लिए पहले आम लोगों से संवाद स्थापित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिना तैयारी और सहमति के सख्ती करने से असंतोष बढ़ेगा।

उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अधिकारियों द्वारा इस तरह की कार्रवाई जारी रही, तो इसका विरोध किया जाएगा। साथ ही उन्होंने नगर पंचायत से अपील की कि अभियान को जनसहयोग और समझाइश के साथ संचालित किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *