NewsSportsझारखण्ड

पुरूनिया में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, ओपी प्रभारी ने किया उद्घाटन 

 

खूंटपानी प्रखंड के पुरूनिया में शहीद स्व शिवचरण होनहागा स्मारक समिति की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हो गई है. जिसका उद्घाटन पान्ड्राशाली ओपी प्रभारी मृणाल कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल किक मार कर किया. फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जय भद्र काली व हेम्ब्रम एफसी के बीच खेला गया. इस दौरान ओपी प्रभारी मृणाल कुमार ने कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से बेहतर खेल का प्रदर्शन करें सफलता अवश्य मिलेगी. कहा खेल से शारिरिक फिटनेस के साथ आपसी भाईचारा भी बढ़ती है. वही प्रतियोगिता के समापन समारोह में शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गागराई शामिल होंगे. मौके पर आयोजन कमेटी के सदस्य एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे.

 

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *