LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

पुरूनिया पंचायत में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का विधायक दशरथ गागराई ने किया उद्घाटन

खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत पुरूनिया गांव में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उद्घाटन स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने नारियल फोड़कर व फिता काट कर किया. प्रखंड क्षेत्र से कुल 143 किसानों ने निबंधित कराया है.

पहला दिन लैंप्स में दो किसानों ने धान बिक्री की है. जिसमें पुरूनिया गांव के मादुराय होनहागा ने 23 क्विंटल 84 किलो व गुटूहातु गांव निवासी बागुन बोदरा ने 30 क्विंटल 8 किलो धान की बिक्री की. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सरकार इस बार बहुत ही पारदर्शी तरीके से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में धान की खरीद कर रही हैं. साथ ही उचित समर्थन मूल्य भी दिया जा रहा है.

 

विधायक ने किसानों से कहा कि बिचौलियों के झांसे में नहीं आकर लैंपस में ही धान बेचे. उद्घाटन के पश्चात विधायक ने खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली. उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, तौल मशीन, नमी मापक यंत्र, ई-पोश मशीन आदि संधारित व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

मौके पर झारखंड ग्रामीण बैंक के डायरेक्टर मेवलाल होनहागा, सांसद प्रतिनिधि सकारी दोगों, अंचल अधिकारी फुलेश्वर साव, लैंप्स अध्यक्ष सावित्री कुदादा, पान्ड्राशाली ओपी प्रभारी मेघनाथ मंडल, मानकी चंद्रशेखर होनहागा, पंचायत के मुखिया मुक्ता बिरूली, बिरसा तियू, धनश्याम पान, मधु कुमारी, हरिचरण कुम्हार, करन होनहागा, संजय कुदादा आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *