Newsझारखण्ड

पुरूनियां में जेएलकेएम पार्टी की बैठक, कई लोगों ने किया सदस्यता ग्रहण

 

खूंटपानी प्रखंड के पुरूनिया स्कूल परिसर में सोमवार दोपहर लगभग एक बजे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक संजय जारिका की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिला के अध्यक्ष करन महतो एवं खरसावां विधानसभा प्रभारी सुबोध चंद्र महतो शामिल हुए. वहीं पार्टी के विचारधाराओं से प्रभावित होकर लगभग 50 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली.

 

इस दौरान जिला अध्यक्ष करन महतो ने कहा कि झारखंड तो अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आ गया, लेकिन आज भी यहां के मूलवासी और आदिवासी समुदाय को उनका वास्तविक अधिकार नहीं मिल पाया है. खरसावां विधानसभा प्रभारी सुबोध चंद्र महतो ने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी और टाइगर जयराम महतो सिर्फ एक नाम नहीं है, यह एक विचारधारा है.

 

सभी वर्गों के अधिकार का क्रांतिकारी उम्मीदों का भविष्य है. मौके पर विजय महतो,हिरालाल हेम्ब्रम, रंजीत महतो,हरिश महतो, दर्शन हाईबुरू, राजेंद्र तांती, अभिषेक बानरा, मिथलेश बानरा समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *