LatestNewsपश्चिम बंगालराजनीति

पुरुलिया में JLKM की विशाल सभा, बेबी महतो की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में जोश

पुरुलिया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) पार्टी की ओर से रविवार को पुरुलिया में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में पार्टी की प्रमुख नेत्री एवं कोल्हान शेरनी के नाम से जानी जाने वाली बेबी महतो की विशेष मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया जोश भर दिया। उनके सभा स्थल पर पहुंचते ही माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।

सभा को संबोधित करते हुए बेबी महतो ने कहा कि JLKM पार्टी आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर और युवाओं की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी उनकी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा जनता से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और स्थानीय अधिकारों से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जनता के हक और सम्मान की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा और नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।

सभा के दौरान पार्टी के स्थानीय नेताओं ने भी विचार रखे और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में JLKM के कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *