JamshedpurNewsझारखण्ड

पुष्पांजलि, नृत्य और नाट्य मंचन के साथ संपन्न हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम   

 

 

जमशेदपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): आज आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि कार्यक्रम के साथ हुई। इस दौरान समाजसेवी एवं संस्था के मुख्य संरक्षक तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो की 12वीं पुण्यतिथि, नाट्य ज्ञाता नाट्य सम्राट मुगलसराय (उत्तर प्रदेश) स्व. मूल चंद विश्वकर्मा तथा शहर के जाने-माने संगीतकार स्व. रमेश दास को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अतिथियों एवं कलाकारों द्वारा बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित की गई।

 

इसके उपरांत पूनम डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा देशभक्ति एवं लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

 

कार्यक्रम के अगले क्रम में महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की लेखनी पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया। नाटक का नाट्य रूपांतरण एवं निर्देशन ए. बाबू राव द्वारा किया गया। 28 मिनट की यह प्रस्तुति सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

 

नाटक में अंगीता कालिंदी, दिशा कुमारी, राजेश कुमार, पवन कुमार, निरंजन कुमार सिंह, नेहा कुमारी, रौशनी कुमारी एवं नितिन कुमार ने अभिनय किया।

 

इस अवसर पर 26वीं अखिल भारतीय अंतर विद्यालय नाट्य, लोक नृत्य, गीत एवं वाद्य यंत्र प्रतियोगिता 2025 का भी उल्लेख किया गया, जो 12 से 14 दिसंबर के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी।

 

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। साथ ही कुछ विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं गुरुओं को भी सम्मान प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों को मंच पर आमंत्रित कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा उनके कर कमलों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *