Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर के बड़ा कूनाबेड़ा स्थित रेनबो स्मार्ट स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता व मातृ सम्मेलन का आयोजन

 

राजनगर : राजनगर प्रखंड के बड़ा कूनाबेड़ा स्थित रेनबो स्मार्ट स्कूल प्रांगण में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं मातृ सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को आगामी 15 मार्च, रविवार को आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित मातृ सम्मेलन को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य साधन ज्योतिषी ने कहा कि बच्चे स्वभाव से बहुत कोमल होते हैं। उन्हें डांस और सॉन्ग जैसे रोचक माध्यमों से पढ़ाने पर बच्चे पढ़ाई के प्रति अधिक उत्साहित होते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को कभी मारपीट नहीं करनी चाहिए, बल्कि उन्हें प्यार और समझदारी से पढ़ाना चाहिए ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े और उनमें से डर दूर हो सके।

प्रधानाचार्य ने आगामी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में भी कई विशेष प्रतिभाएं होती हैं, जिन्हें निखारने की जिम्मेदारी हम सभी की है। यदि बच्चों को एक अच्छा मंच दिया जाए तो वे अपनी प्रतिभा के बल पर भारतीय संस्कृति, सभ्यता और नैतिक मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुष्मिता आचार्य, पिंकी महतो, लक्ष्मी महतो, प्रीति महतो, मीनू महतो, सविता पूर्ति, ममता सरदार, कविता हांसदा, रानी दास, कल्याणी पांडा, राजेश महतो, मनोज महतो, देवरंजन महतो, कृष्ण प्रधान, संजय महतो, आलोक प्रधान सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *