Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर के गेंगरूली में कुत्ता काटने से अशोक महतो की मौत, JLKM परिवार ने क्रियाकर्म हेतु किया सहयोग

 

सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजनगर प्रखंड के गेंगरूली ग्राम निवासी अशोक महतो (पिता – मंगला महतो) की कुत्ता काटने के बाद इलाज के दौरान दुःखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, कुत्ते के काटने के बाद अशोक महतो का इलाज चल रहा था, लेकिन उपचार के क्रम में उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई और अंततः उनका निधन हो गया। परिवार पर अचानक आई इस विपत्ति से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस दुःखद घड़ी में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) परिवार की ओर से संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के क्रियाकर्म हेतु खाद्य सामग्री प्रदान कर सहयोग किया गया। संगठन के प्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

JLKM परिवार ने कहा कि दुख की इस घड़ी में संगठन हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ा है और भविष्य में भी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहेगा।

ग्रामीणों ने भी अशोक महतो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार को संबल प्रदान करने की अपील की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *