Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर के केशरसोरा में धूमधाम से मनाया गया सोहराय पर्व एवं बर्दखुटा  

 

सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड के तुमुंग पंचायत अंतर्गत सागेन साँवता मार्शल माडवा केशरसोरा गांव में शनिवार को सोहराय पर्व एवं बर्दखुटा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने पारंपरिक पोशाकों में शामिल होकर झारखंडी संस्कृति की अद्भुत झलक प्रस्तुत की।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय सदस्य श्री कृष्णा बास्के उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि सोहराय पर्व हमारी संस्कृति और एकता का प्रतीक है, जो हमें अपनी परंपराओं से जोड़ता है। कार्यक्रम में रामजीत हाँसदा, सोनाराम मुर्मू, श्यामसुंदर टुडू, विश्वनाथ मुर्मू, रोही मुर्मू समेत कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन कमिटी के पदाधिकारी दाखिन टुडू और डॉ. सिंगराई मारडी के नेतृत्व में किया गया। कलाकारों ने मांदर, ढोल और बांसुरी की थाप पर पारंपरिक नृत्य और गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे आयोजन हमारी पहचान और संस्कृति को जीवित रखते हैं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत-सम्मान किया गया और सभी ने समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *