राजनगर की शान बने शिवली मंडल, इंटरमीडिएट में 85% अंक प्राप्त कर हासिल की सफलता”
राजनगर प्रखंड के राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय राजनगर के इंटरमीडिएट परीक्षा 2024-25 बैच की छात्रा शिवली मंडल ने विज्ञान संकाय में 85% अंक प्राप्त कर प्रखंड का मान बढ़ाया है। शिवली मंडल को शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर महेशकुदर भुइयाँनाचना में आयोजित एक सादे समारोह में सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि रविकांत भकत, अधिकार मित्र जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला खरसावां ने शिवली मंडल को सम्मानित किया। शिवली मंडल ने इससे पहले सत्र 2022-23 में भी 91% अंक प्राप्त कर प्रखंड के सेकंड टॉपर का खिताब हासिल किया था।
शिवली मंडल के अच्छे प्रदर्शन से उनके पिता अरूपानन्द मंडल और माता टुलटूल मंडल के साथ विद्यालय परिवार भी गौरवान्वित है। समारोह में प्राचार्य माणिक लाल महतो, विद्यासागर पाणिग्राही और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। सभी ने शिवली मंडल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।